ज़िन्दगी कैसी है पहेली - Zindagi Kaisi Hai Paheli (Manna Dey, Anand)

ज़िन्दगी कैसी है पहेली - Zindagi Kaisi Hai Paheli (Manna Dey, Anand)

Movie/Album: आनंद (1971)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: योगेश
Singer: मन्ना डे


ज़िन्दगी कैसी है पहेली हाय
कभी तो हँसाए, कभी ये रुलाये

कभी देखो मन नहीं जागे
पीछे-पीछे सपनों के भागे
एक दिन सपनों का राही
चला जाये सपनों से आगे कहाँ
ज़िन्दगी कैसी है पहेली...

जिन्होंने सजाये यहाँ मेले
सुख-दुःख संग-संग झेले
वही चुनकर खामोशी
यूँ चले जाएँ अकेले कहाँ
ज़िन्दगी कैसी है पहेली...

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट